ससुराल पहुंचे दामाद की पीट-पीटकर हत्या, साला और उसका दोस्त गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– ससुराल पहुंचे दामाद की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बड़े साले ने दोस्त के साथ मिलकर दामाद की डंडे और बेल्ट बेदम पिटाई कर दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार जैजैपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नंदेली निवासी अशोक चंद्रा की शादी फरसवानी निवासी रामेश्वर चंद्रा की बहन के साथ हुई थी। अशोक आए दिन शराब पीकर अपनी पत्नी के साथ झगड़ा करता था। जिससे तंग आकर उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। शनिवार की दोपहर अशोक अपने घर से फरसवानी गांव जाने के लिए निकला था।

ससुराल में पत्नी के साथ हुआ विवाद

शाम 6 बजे वह गांव पहुंचा। वहां अशोक अपने रिश्तेदार के घर रुका। उसके बाद लगभग 7 बजे अशोक अपनी पत्नी से मिलने ससुराल गया था। लेकिन वहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया और अशोक का साला रामेश्वर चंद्रा (36 वर्ष) बीच-बचाव करने आया। मामला शांत नहीं हुआ, तो गुस्से में रामेश्वर ने अपने दोस्त शीला राम कहरा (31 वर्ष) के साथ मिलकर अशोक की बेल्ट और डंडे से पिटाई कर दी।

दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

हमले में अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही डभरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मृतक के साले रामेश्वर और उसके दोस्त शीला राम कहरा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

नर्सरी में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Related Articles

Back to top button