दामाद की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, ससुर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, दामाद के इस हरकत से परेशान था ससुर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– ससुर ने नाबालिग और पड़ोसी के साथ मिलकर दामाद की कुल्हाड़ी और डंडा मारकर हत्या कर दी। युवक का शव खून से लथपथ घर के आंगन में मिला था। वह अपनी पत्नी को लेने ससुराल आया था। पुलिस आरोपी ससुर और नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है।
आंगन में मिला था शव
जानकारी के अनुसार, घरघोड़ा के बरपाली गांव में पंचराम राठिया के आंगन में बलराम सारथी (30 वर्ष) का शव खून से लथपथ मिला था। मृतक के सिर पर गहरे चोट के निशान मिले थे। घटना की सूचना मिलने पर घरघोड़ा पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू की।
ससुराल वालों हुआ था विवाद
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक बलराम सारथी मूल रूप से पत्थलगांव थाना क्षेत्र के गाला गांव का रहने वाला था, लेकिन उसने बरपाली की एक युवती से विवाह किया था। दंपति के तीन छोटे बच्चे हैं। बलराम सारथी 21 सितंबर को ससुराल पहुंच गया। बलराम को ससुराल वालों से विवाद हुआ था। 24 सितंबर को उसकी लाश पड़ोसी पंचराम राठिया के घर के आंगन में मिला। पुलिस ने संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसमें ससुर रामस्वरूप पर शक हुआ।
बेटी से मारपीट करने के कारण दामाद की हत्या
पूछताछ में पता चला कि रामस्वरूप ने बेटी से मारपीट करने के कारण दामाद बलराम सारथी की हत्या करवाई। इसमें गांव के देवनंदन राठिया एक नाबालिग ने उसका साथ दिया था। उन्होंने मिलकर बलराम को घर बुलाया और डंडा व कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी जान ले ली। साक्ष्य छिपाने खून के धब्बे भी धोए दिए। पुलिस ने आरोपियों से कुल्हाड़ी और बांस का डंडा बरामद किया है। मुख्य आरोपी रामस्वरूप सारथी और देवनंदन राठिया को जेल भेज दिया गया है। वहीं नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/BS4iWWfFiNDDwvO04RHCp3?mode=ems_wa_c











