शोरूम से लाखों की चोरी कर ,चोर ने सी सी टी वी कैमरे के साथ कर दी ये हरकत

शिकायत के बाद पुलिस जुटी जांच में

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद के शोरूम में लाखों रुपए के चोरी की घटना सामने आई है। शोरूम से करीब डेढ़ लाख की चोरी हुई है। इसके साथ ही सबूत मिटाने शातिर चोर शोरूम में लगे सीसी टीवी कैमरे का रिसीवर भी अपने साथ ले गए। रविवार शाम शोरूम के मैनेजर ने सिटी कोतवाली थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के प्रमुख मार्ग  में पेट्रोल पंप के पास स्थित छत्तीसगढ आटो केयर शोरूम में चोरी की घटना सामने आई है। शोरूम के मैनेजर मयूर सिद्धपुरा ने शोरूम से करीब डेढ़ लाख रुपए के चोरी होने की शिकायत सिटी कोतवाली में दर्ज कराई है। शोरूम के मैनेजर मयूर सिद्धपुरा ने बताया कि बीती रात 7:30 बजे से आज सुबह 12 बजे के बीच ही चोरी हुई है। बताए अनुसार शनिवार रात 7:30 के बजे के आसपास वे और अन्य स्टाफ शोरूम बढ़ाकर घर चले गए थे। रविवार होने के चलते  शोरूम बंद था। लेकिन सुबह करीब 12:00 बजे उन्हें किसी ने फोन में बताया कि शोरूम की पहली शटर सामान्य से थोड़ी ऊपर उठी हुई है और उसमें ताला भी नहीं लगा। जिसके बाद मयूर सीधे शोरूम पहुंचे। शटर में ताला नहीं लगा देख उसे तुरंत चोरी की शंका हुई। जब शोरूम का शटर उठा के देखे तो अंदर समान बिखरा पड़ा था, जहां ड्रॉज  में पैसे रखे जाते है वहां से करीब 1,77,000 रूपये  गायब थे। ये दो दिन की बिक्री की राशि थी। जिसके बाद मयूर ने तत्काल इसकी सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी।

कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शोरूम की जांच की। इस दौरान पाया गया कि शातिर चोर घटना का सबूत मिटाने अपने साथ सीसीटीवी कैमरे का रिसीवर और ताला भी चोरी कर ले गए है। जिसके बाद पुलिस ने मयूर से घटना के संबंध मे  पूरी जानकारी ली। स्टाफ के बारे में भी पूछताछ की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए रविवार रात 8:00 बजे सिटी कोतवाली थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने एक बार फिर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आस पास व पेट्रोल पंप में  लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल घटनास्थल से क्लू खोजने की भी कोशिश की।

Related Articles

Back to top button