दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने पति-पत्नी को कुचला, दोनों की मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक ने पति-पत्नी को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं महिला का शव कई टुकड़ों में सड़क पर पड़ा था। मामला बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार चरौदा गांव के रहने वाले रितेश जोशी अपनी पत्नी अंजू जोशी के साथ मंगलवार सुबह घरेलू काम से कसडोल गए हुए थे। वहां से वापसी के दौरान लगभग 10 बजे नेशनल हाईवे 130 (बी) पर कसडोल मुख्य मार्ग के गुरुघासीदास चौक के पास बाइक सवार दंपति को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया।

महिला ट्रक में बुरी तरह से फंसी

इस हादसे में बाइक चला रहा पति दूर जा गिरा, वहीं पत्नी ट्रक में बुरी तरह से फंस गई। ट्रक चालक करीब 100 मीटर की दूरी तक महिला को घसीटता रहा। इसके बाद महिला के ऊपर से ट्रक को चलाते हुए आगे निकल गया। जिससे महिला का शरीर कई हिस्सों में सड़क पर बिखर गया। उसका सिर, धड़, हाथ-पैर सब अलग हो गए। वहीं गंभीर रूप से घायल पति ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक मौका देखकर फरार हो गया।

Speeding truck crushes husband and wife - cgprayagnews.comशव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, फिर सड़क पर पड़े महिला के शव के टुकड़ों को समेट कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृत पति के शव को भी पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। वहीं फरार ड्राइवर की तलाश जारी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

यात्री बस ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, फिर 50 मीटर तक घसीटा, दो युवक की मौत

Related Articles

Back to top button