कलयुगी पिता ने नाबलिग बेटी के साथ कर दिया ऐसा कांड, जिसे जनकर आपके होश उड़ जाएंगे, जानिए मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जांजगीर चांपा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां नाबालिग लड़की की उसके पिता ने गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना में सौतेली मां ने भी अपने पति का साथ दिया है। हत्या को सुसाइड का रूप देने दोनों ने शव को फांसी के फंदे से लटका दिया। पुलिस ने दोनों आरोपी पिता और सौतेली मां को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार 29 नवंबर की सुबह मृतका के पिता विजय कुमार ने सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी बेटी ने घर पर अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। रस्सी टूटने के कारण लाश बिस्तर पर पड़ी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

प्रेम संबंध को लेकर हत्या

पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की बात सामने आई थी। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर मृतका के पिता और सौतेली मां से पूछताछ की। इस दौरान दोनों ने बताया कि उसकी बेटी का किसी युवक से अफेयर था। इसकी जानकारी होने पर उसे संबंध रखने से मना किया गया। लेकिन वह नहीं मानी। इससे घर में विवाद होता था।

पीएम रिपोर्ट में हत्या कर पुष्टि

बेटी की हरकतों से छुटकारा पाने सौतेली मां और पिता ने मिलकर अपनी बेटी की हत्या की साजिश रची और बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी। परिवार के किसी अन्य सदस्यों को शक न हो इसके लिए शव को घर पर रखे रस्सी से बांध कर पंखे से लटका दिया था। हालांकि पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर ने गला दबाने से दम घुटने की पुष्टि कर दी।

दोनों आरोपी भेजे गए जेल

मामले में आरोपी पिता विजय कुमार (उम्र 38) और सौतेली मां रेखा विजय (उम्र 32 साल) के खिलाफ हत्या व साक्ष्य छुपाने के आरोप में गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

नवविवाहिता के मौत मामले में पति गिरफ्तार, जांच में ये बात आई सामने, मायके पक्ष ने की थी निष्पक्ष जांच की मांग, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन