11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इस बात से थी नाराज, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- भिलाई में एक 16 साल की नाबालिग युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार कांट्रेक्टर कालोनी सुपेला की रहने वाली सोनम साहू कक्षा 11 में पढ़ाई कर रही थी। सोनम के पिता दीपक साहू प्राइवेट काम करते हैं। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह 9 बजे के आसपास सोनम का उसकी मां संगीता साहू से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस पर मां ने उसे जोर से डांट दिया। यह डांट से सोनम नाराज होकर अपने कमरे में चली गई।

Read More News : जन्मदिन के दिन युवक ने लगाई फांसी

कमरे में जाने के बाद उसने गमछा से फंदा बनाया और पंखे के सहारे बांधकर झूल गई। थोड़ी देर बाद जब मां उसे मनाने पहुंची तो उसके पैरों के नीचे से जमीन ही खिसक गई। सोनम को फंदे पर झूला देख घर में चींख पुकार मच गई।

घर में ही हो गई थी मौत

मां ने जैसे ही बेटी को फंदे पर झूला देखा उसने शोर मचाया। उसका छोटा भाई सौरभ (13 साल) और घर के अन्य लोग दौड़कर कमरे की ओर भागे। उन्होंने तुरंत उसे फंदे से नीचे उतारा, लेकिन सोनम की मौत हो चुकी थी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KkBvfErBXEA1evbUHmUCTq

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या: सुसाइड नोट में बताई ये वजह, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button