नवापारा ब्रेकिंग: स्कूली बच्चों से भरी टाटा मैजिक पलटी, स्कूल प्रशासन की लापरवाही आई सामने, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- नवापारा क्षेत्र में स्कूली बच्चों से भरी एक वैन (टाटा मैजिक) पलट गई। वेन में 15 बच्चे सवार थे, जिसमें हादसे में 6 से अधिक बच्चे घायल हुए है। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सभी बच्चों को वैन से बाहर निकालकर उपचार हेतु अस्पताल भेज गया। घटना में एक बच्चे की गंभीर बताई जा रही है। घटना करेली चौकी क्षेत्र के ग्राम बुढ़ेनी के पास हुई है।

जानकारी के अनुसार नवापारा के श्रीराम जानकी स्कूल में 2 पालियों में बच्चों की कक्षाएं संचालित होती है। 26 जनवरी को राष्ट्रीय पर्व होने के कारण दोनों पालियों के एक साथ स्कूल पहुंचे थे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद 15 बच्चों को लेकर स्कूली वैन घर छोड़ने ग्राम भेण्डरी जा रहा था। वैन चंदना निवासी महेन्द्र वर्मा चला रहा था। ये ग्राम बुढ़ेनी के पास पहुंचे थे कि वैन (टाटा मैजिक) का स्टेयरिंग फेल हो गया और वेन (टाटा मैजिक) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जाकर पलट गई।

वाहन चालक की लापरवाही आई सामने

घटना के बाद बच्चों की चीख पुकार मच गई। बच्चों को तत्काल वैन से बाहर निकालकर इलाज में अस्पताल भिजवाया गया। बच्चों को लेकर नवापारा के सरकारी अस्पताल पहुंचे, तो यहां कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं था। आनन-फानन में बच्चों को निजी अस्पताल ले जाया गया। बच्चों को जब छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज ने बात की, तो बच्चों ने बताया कि चालक वैन को तेज गति से चला रहा था। वहीं एक बच्चे के पालक ने बताया कि वे पूर्व में भी अन्य पालकों के साथ वाहन चालक को चेतावनी दे चुके हैं। बावजूद चालक की लापरवाही कम नहीं हुई।

इधर पालकों द्वारा बच्चों के उपचार का खर्च स्वयं उठा रहे थे। इस संबंध में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कोमल सोनकर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। हालांकि गाड़ी का संचालन निजी रूप से किया जा रहा है। इसमें स्कूल प्रशासन की कोई भूमिका या जिम्मेदारी नहीं है। स्कूल प्रबंधन समिति ने कहा कि बच्चों को इलाज हेतु स्कूल प्रशासन की ओर से पूरी तरह से मदद किया जाएगा। वहीं वाहन संचालक लोकनाथ सोनकर ने बात की गई, तो उन्होंने कहा कि बच्चों के इलाज में जो भी खर्च होता है। उसे पालकों के साथ बात करके हर संभव मदद करेंगे।

लापरवाह वाहन चालक की छुट्टी

स्कूल के प्राचार्य निखिल दास ने बताया कि वैन (टाटा मैजिक) में 15 बच्चे सवार थे। सभी बच्चे सुरक्षित है, कुछ बच्चे घायल हुए थे, जिन्हें उपचार के बाद सुरक्षित घर लौट गए हैं। प्राचार्य दास ने बताया कि लापरवाह वाहन चालक को निकाला जाएगा।

स्वास्थ्य केन्द्र को लेकर लोगों में आक्रोश

नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को लेकर लोगों में आक्रोश देखा गया। सरकार के लाखों प्रयासों के बावजूद भी स्वास्थ्य सेवाओं का दम निकल रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नदारद रहते हैं। इस वजह से मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। घटना के बाद बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे, तो यहां एक भी डॉक्टर नहीं था। वैसे तो 26 जनवरी के अवसर पर शासकीय अवकाश रहता है, लेकिन आपतकालीन समय पर डॉक्टर का न पहुंचना चिंताजनक विषय है। बता दें कि नगर के एकलौता सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रेफर सेंटर बन गया है। स्वास्थ्य सुविधा यहां कुछ नहीं है।
News Updated…

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरूर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग: सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरा घायल, जानिए पूरा मामला, देखिए वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film