भीषण सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मृत्यु : राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों और घायलों को सहायता राशि की घोषणा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर जिले के खरोरा क्षेत्र में हुई भीषण सड़क दुर्घटना जिसमें 13 लोगों की मृत्यु हो गई और 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने अपनी शोक संवेदना प्रकट की है। साथ ही मृतकों और घायलों के लिए सहायता राशि की भी घोषणा की गई है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पोस्ट करते हुए लिखा कि रायपुर, छत्तीसगढ़ में एक सड़क दुर्घटना में बच्चों एवं महिलाओं सहित कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदनाएं व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी रायपुर में सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री ने यह भी घोषणा की है कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

माजदा वाहन और ट्रेलर की भीषण टक्कर, 13 लोगों की मौत, टुकड़ों में बंटे शरीर ( पूरी खबर पढ़ने क्लिक करें)

मृतकों के परिजनों को पाँच-पाँच लाख की घोषणा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस भीषण सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि खरोरा में हुए भीषण सड़क हादसे की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। मैं दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने घायलों के समुचित उपचार हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने घोषणा की है कि राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को पाँच-पाँच लाख रुपए तथा घायलों को पचास-पचास हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने जिला प्रशासन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

माजदा वाहन और ट्रेलर की भीषण टक्कर, 13 लोगों की मौत, टुकड़ों में बंटे शरीर

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल