नाटक देखकर लौट रही किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, घर छोड़ने का झांसा देकर बाइक से ले गए जंगल, दो आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नाबालिग युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाटक देखकर लौट रही थी, तभी आरोपियों ने घर छोड़ने का झांसा देकर बाइक में बैठा लिया और जंगल ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म की वारदात को दिया अंजाम। मामले की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा मुख्य आरोपी अब भी फरार है। घटना जशपुरनगर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र का है।
नाटक देखने गई थी किशोरी
पुलिस के अनुसार, घटना 16 फरवरी की रात की है। पीड़िता गांव में आयोजित नाटक देखने गई थी। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो उठे और उसकी तलाश शुरू कर दी। अगले दिन 17 फरवरी की रात किशोरी बिजली सब स्टेशन के पास सड़क किनारे बेहोश अवस्था में मिली। ग्रामीणों ने तत्काल उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जंगल ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
उपचार के दौरान किशोरी ने अपनी मां को पूरी आपबीती बताई। उसने बताया कि नाटक समाप्त होने के बाद जब वह पैदल घर लौट रही थी, तभी दो युवकों ने उसे घर छोड़ने का झांसा देकर बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि आरोपी उसे सुनसान जंगल क्षेत्र में ले गए, जहां बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया और बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मेडिकल जांच कराई। रिपोर्ट के आधार पर पत्थलगांव थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान संदिग्ध बाइक की पहचान कर उसके मालिक सत्यप्रकाश यादव को हिरासत में लिया गया। सख्त पूछताछ में उसने अपराध कबूल करते हुए अपने साथियों के नाम भी उजागर कर दिए।
दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी
पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा मुख्य आरोपी अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
वेलेंटाइन डे पर नाबालिग गर्लफ्रेंड और उसकी सहेली से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार











