दो बच्चों के पिता का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस कर रही मामले की जांच, ये बात आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक दो बच्चों का पिता था। बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी 2 साल से अपने मायके में रह रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए चिरघर भिजवा दिया। मामला कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार मानिकपुर चौकी अंतर्गत दादर बस्ती के प्रेम नगर में 36 वर्षीय युवक कृष्ण कुमार यादव (36) का शव बुधवार को घर पर फांसी के फंदे पर लटके हुई मिली है। बताया जा रहा है कि कृष्ण कुमार मंगलवार की रात नशे में घर पहुंचा था, इसके बाद बिना खाना खाए वह अपने कमरे में चल गया। बुधवार सुबह जब काफी समय बीतने के बाद भी घर से बाहर नहीं निकला तो घर दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। अंदर का दृष्य देखकर घर वालों के होश उड़ गए।

फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवक

कमरे के अंदर युवक फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। सचूना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया। चौकी प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि आत्महत्या का कारण अज्ञात है। परिजनों का बयान लिया जाएगा। जिसके बाद आगे की जांच कार्रवाई की जाएगी।

दो साल से मायके में रह रही पत्नी

बताया जा रहा है कि युवक शराब का आदी था और अक्सर नशे में धुत रहता था। इसके चलते उसकी पत्नी परेशान होकर मायके चली गई। युवक की शादी को पांच साल हो गए हैं और उसके दो बच्चे भी हैं। बच्चे युवक के साथ ही रहते थे, जबकि पत्नी पिछले दो सालों से पति को छोड़कर अपने मायके में रह रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/IGMrNM4SYAd1XifDTalsHA

यह खबर भी जरूर पढ़े

होटल में पंखे पर लटकी मिली युवक की लाश, दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसे स्टाफ, जांच में ये बात आई सामने

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film