अभनपुर ब्रेकिंग : चेहरे पर नकाब लगाए महिला का शव लटका मिला, हत्या की आशंका

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अभनपुर क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां महिला का शव संदिग्ध हालत में फंदे से लटकता मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के चेहरे पर कपड़ा (नकाब) बंधा हुआ था, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। मामला रायपुर जिले के राखी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत बेंद्री में देवांगन परिवार की एक महिला शव का घर में फंदे से लटकता मिला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जिस हालत में शव मिला है, उससे मामला संदिग्ध हो गया है। महिला का सिर पूरी तरह मास्क से ढका हुआ था। जिससे हत्या कर शव को फंदे से लटकाए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। परिजनों के बयान भी लिए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KkBvfErBXEA1evbUHmUCTq

यह खबर भी जरुर पढ़े

नहाने गई महिला का संदिग्ध हालत में मिला शव, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Back to top button