घर के अंदर मिली विधवा महिला की लाश, गला रेतकर हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– घर के अंदर मिली विधवा महिला की लाश से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका के दो बच्चे हैं, जो स्कूल गए थे। महिला घर पर अकेली थी। जब बच्चे स्कूल से लौटे तो घर का दरवाजा बंद था। बच्चों ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला तो अंदर महिला का शव खून से लथपथ मिला। घटना खैरागढ़ थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार खैरागढ़ थाना क्षेत्र के खैरबना (डोकराभाठा) में दिल दहला देने वाली घटना घटी। 30 वर्षीय विधवा मोहिनी बाई साहू की उसके ही घर में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका अपने दो मासूम बच्चों प्रदीप (7 वर्ष) और किंजन (5 वर्ष) के साथ अकेली रहती थी। पति की कोरोना काल में मौत हो गई थी। मोहिनी खेतों में मजदूरी कर अपना गुजारा करती थी। घटना उस समय हुई जब बच्चे स्कूल गए हुए थे और मोहिनी घर पर अकेली थी।

खून से लथपथ मिला शव

घटना का पता तब चला जब दोनों बच्चे स्कूल से लौटे और दरवाजा खटखटाकर मां को बुलाने लगे। जब कोई जवाब नहीं मिला तो पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो मोहिनी बाई का शव खून से लथपथ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक महिला के सिर और गर्दन पर चाकू से गहरे वार किए गए हैं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। किसी रंजिश या जान-पहचान वाले पर शक गहरा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

मां-बेटे को मारकर अलग-अलग कुएं में फेंका शव, दो साल तक विधवा महिला से बनाया संबंध, फिर दी खौफनाक सजा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film