गजब! शादी की दूसरे दिन मां बन गई दुल्हन, ससुराल वालों के उड़े होश, पति ने अपनाने से किया इनकार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां शादी के दूसरे दिन ही दुल्हन मां बन गई। इस घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। वहीं दूल्हे ने अपना आपा खो दिया और दुल्हन को अपनाने से इनकार कर दिया। फिलहाल, किसी पक्ष ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है। पूरा मामला प्रयागराज के करछना क्षेत्र का है।

दरअसल, करक्षना क्षेत्र के एक गांव में बीते 24 फरवरी को बारात गई थी। यहां सभी रस्मों के साथ धूमधाम से विवाह संपन्न हुआ। सुबह के समय बाराती दुल्हन की विदाई कराकर घर लेकर पहुंचे। दूसरे दिन यानी 25 फरवरी की रात अचानक दुल्हन के पेट में दर्द शुरू हो गया। पेट दर्द होने पर ससुराल पक्ष के लोग नवविवाहिता को लेकर देर रात सीएचसी करछना लेकर पहुंचे।

दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म

अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि नवविवाहिता नौ माह की गर्भवती है। उसकी डिलीवरी का समय आ गया है। यह सुनकर दूल्हे के परिवार वालों के होश उड़े गए। डॉक्टरों ने नवविवाहिता को भर्ती किया और थोड़ी देर बाद उसने बेटे को जन्म दिया। इसकी जानकारी जब दूल्हे को हुई, तो उसने साफ कह दिया कि यह बच्चा उसका नहीं है और वह न तो बच्चे को स्वीकार करेगा और न ही दुल्हन को।

दूल्हा के परिजनों के उड़े होश

इधर दूल्हे के परिजनों का कहना है कि दो दिन पहले ही तो शादी हुई है। अभी दुल्हन के हाथ से मेहंदी के रंग भी नहीं छूटे, यह प्रेग्नेंट कैसे हो सकती है। घटना के बाद नवविवाहिता के मायके पक्ष को भी बुलाया गया। दोनों परिवारों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। गांव में पंचायत भी बैठ गई। लड़की पक्ष ने दावा किया कि शादी से पहले लड़का-लड़की एक-दूसरे को जानते और मिलते थे। वहीं, दूल्हे ने इन आरोपों को खारिज करते हुए जांच की मांग की।

दुल्हन को अपनाने से किया इनकार

दुल्हन के परिवार का कहना है कि उनकी शादी मई 2024 में ही तय हो गई थी। तब से ही दोनों एक दूसरे से मिल रहे थे। जबकि दूल्हे के पिता ने कहा कि वह अपनी बहू को स्वीकार नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि लड़की के परिवार वाले अपना सामान ले जाए और उनका सामान दे दें। हालांकि, जब इस पंचायत में कोई फैसला नहीं हो सका तो दुल्हन के परिवार वाले लड़की को लेकर अपने घर चले गए।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

शादी के बाद बहू की करतूतें आईं सामने, घर पर अकेले का फायदा उठाकर करने लगी ये कांड, CCTV फुटेज देख परिजनों के उड़े होश

Related Articles

Back to top button