व्यवहार न्यायालय के कोर्ट रूम में क्लर्क ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट बरामद, अधिकारी पर लगाए ये आरोप

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– व्यवहार न्यायालय के कोर्ट रूम में एक क्लर्क ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें न्यायिक अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है। मामला दुर्ग जिले के भिलाई 3 थाना क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है कि भिलाई 3 का व्यवहार न्यायालय हर दिन की तरह मंगलवार सुबह समय पर खुला। इसी दौरान कोर्ट में पदस्थ सोमनाथ ठाकुर (40 वर्ष) का शव फंदे से लटका मिला। मृतक मूल रूप से पाटन तहसील के केसरा गांव का निवासी था। वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ सरकारी क्वार्टर में रह रहा था। वह मजिस्ट्रेट अभिनव डहरिया की कोर्ट में क्लर्क के पद पर पदस्थ था। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के पास एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने न्यायिक अधिकारी द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और काम की अधिकता से परेशान होने की बात लिखी थी। मृतक के परिजनों को जब घटना की जानकारी मिली तो वे भी न्यायालय परिसर पहुंच गए। मृतक के दो बच्चे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला लाल बहादुर शास्त्री मरच्यूरी भेज दिया। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/FD8sAo6ivYJ1iZflsaSSFM
यह खबर भी जरुर पढ़े
बीईओ कार्यालय में युवक ने लगाई फांसी, 6 महीने पहले हुई थी शादी, पुलिस कर रही जांच