हाथी ने किसान को पटक-पटककर मार डाला, फसल को बचाने खेत में कर रहा था पहरेदारी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले में एक दंतैल हाथी ने किसान को पटक-पटककर मार डाला। बताया जा रहा है कि किसान अन्य साथियों के साथ खेत की पहरेदारी करने गया था। इस दौरान हाथी ने हमला कर दिया। मामला रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र के ग्राम दुलियामुड़ा निवासी किसान वेदराम राठिया अपने कुछ साथियों के साथ खेत में फसल की रखवाली करने गया था। वेदराम का खेत जंगल के काफी करीब है। खेत पहुंचने के बाद सभी लोग दूर-दूर फैलकर हाथियों की निगरानी कर रहे थे। इस दौरान खेत में हाथी पहुंच गया, जिसे वेदराम देख नहीं पाया और हाथी ने उस पर हमला कर दिया। हाथी ने पटक-पटककर मौत के घाट उतार दिया।

मृतक के दोस्त ने ग्राम वालों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। वहीं घटना की सूचना वन विभाग और पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने के बाद वनकर्मी मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र रेंजर ने बताया कि मृतक के परिजनों को सहायता राशि दी गई है।

100 से अधिक हाथी का दल कर रहे विचरण

बताया जा रहा हे कि धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र में 100 से अधिक हाथी विचरण कर रहे हैं। वहीं धरमजयगढ़ रेंज में 12 हाथी की मौजूदगी अलग अलग जंगल में है, जिस पर वन विभाग की टीम निगरानी कर रही है। वनकर्मियों ने ग्रामीणों को हाथी प्रभावित क्षेत्र के जंगल में जाने से मना किया जा रहा है। वहीं आसपास गांव में मुनादी करते हुए सुरक्षित रहने की हिदायत दी गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

हाथी को खदेड़ने की कोशिश में हाथी ने युवक को दौड़ाया, बाल-बाल बची युवक की जान, VIDEO

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film