चार बच्चों के पिता ने कुंवारा बताकर गर्लफ्रेंड से लड़ाया इश्क, सच्चाई सामने आने पर युवती ने प्रेमी को सड़क पर पीटा, देखिए वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक युवती ने बीच सड़क में प्रेमी की पिटाई कर दी। दरअसल, युवक ने खुद को कुंवारा बताकर युवती को प्यार के झांसे में ले लिया। इसके बाद शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाया। युवती को जब प्रेमी की असलियत पता चली, तो सरेराह पिटाई कर दी। युवक की पिटाई का किसी ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला बिलासपुर जिले के सिविल लाईन थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार युवती का अफेयर तखतपुर क्षेत्र के रहने वाले युवक के साथ चल रहा था। उसने खुद को अविवाहित बता कर शादी करने का वादा किया था। इस दौरान उसने युवती से शारीरिक संबंध भी बनाए। इस बीच लड़की से काम का बहाना कर 30 हजार रुपए भी ले लिए। प्यार के वास्ते लड़की ने अपने प्रेमी को पैसे दे दिए। लेकिन युवती को अपने बॉय फ्रेंड की सच्चाई का पता चला तो बवाल हो गया।
बीच सड़क में युवक की पीटा
बताया जा रहा है कि बिलासपुर के महाराणा प्रताप चौक में शाम लगभग चार बजे युवती ने प्रेमी को बीच सड़क पर मारना शुरू कर दिया। लड़की के प्रेमी के साथ उसका परिचित एक युवक भी था। प्रेमी को सामने देख युवती अपना आपा खो बैठी। उसने अपनी प्रेमी की पिटाई शुरू कर दी। लड़की के साथ आए लड़के ने भी युवक को पीटा। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस जवान की नजर पड़ी, तो वह बीच-बचाव करने पहुंचा, लेकिन दोनों नहीं माने। इस पर जवान ने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
दोनों के बीच हुआ समझौता, नहीं कराई FIR
सूचना के बाद सिविल लाइन की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को लेकर थाने ले गई। थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। बताया जा रहा है कि थाने में युवक ने युवती से लिए 30 हजार रुपए उसे लौटा दिए। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट नहीं लिखाई है, लेकिन पुलिस ने शांति भंग करने के मामले में दोनों पक्षों पर भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता की धाराओं में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
वीडियो :-
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/EpBZvApYWz41PipgNDs6CU