जीजा के घर युवती ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :-एक युवती ने अपने जीजा के घर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के पास एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि युवती अपने जीजा के साथ किराए के मकान में रहती थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला बालोद जिला के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार विदिशा मध्य प्रदेश की रहने वाली साक्षी बरसेना (23 वर्ष) ने अपने जीजा के घर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतका अपने जीजा के साथ रहती थी। मृतका का जीजा डॉक्टर रविन्द्र वर्मा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीपरछेड़ी में डॉक्टर है और सिवनी में देवकान सोनी के घर किराए के मकान में अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रहता हैं। घटना के वक्त दीदी-जीजा और उनके बच्चे समान लेने बाजार गए हुए थे। इसी दौरान साक्षी ने आत्महत्या कर ली।

सुसाइड नोट में खुद को जिम्मेदार बताया

पति-पत्नी जब घर लौटे तो उन्होंने साक्षी को फांसी पर झूलते हुए देखा। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि मृतका के मुंह पर टेप लगा हुआ था। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला, जिसे जब्त कर लिया है। सुसाइड नोट में मृतका ने किसी को तंग न करने की बात कहते हुए मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है फिलहाल पुलिस ने पंचनामा के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार साक्षी एक माह पहले ही एमपी से गर्मी छुट्टी मनाने सिवनी आई थी।

आत्महत्या-हत्या दोनों एंगल से जांच कर रही पुलिस

पुलिस डॉक्टर व उनकी पत्नी बच्चों के साथ बैग, स्टेशनरी व अन्य सामान की खरीदारी करने घर से निकले थे। शाम 7.45 बजे के आसपास डॉक्टर व उनकी पत्नी घर पहुंचकर दरवाजा खटखटाए, मोबाइल में कॉल किया तो साक्षी ने रिस्पांस नहीं दिया। दरवाजा तोड़े तो अंदर फंदे से लटकी लाश मिली। फिलहाल पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FzPuwVGamn3JPUWBsjsyuH

यह खबर भी जरुर पढ़े

युवती का किडनैप कर जंगल में दुष्कर्म, किसी को बताने जान से मारने दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button