पट्टा के अभाव में गरीब का नहीं बन रहा आशियाना, पात्र सूची में नाम होने के बावजूद नहीं मिला रहा घर का पट्टा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) किशन सिन्हा :- कहा जाता है कि देर से किया गया न्याय भी अन्याय के समान होता है। यही कहावत छुरा के वार्ड क्रमांक 04 के गरीब मजदूर ईश्वर लाल सिन्हा पर बिल्कुल सटीक बैठती है। दरअसल, शासन द्वारा वर्ष 2020 में राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत नगर में पट्टा वितरण हेतु सर्वे कराया गया था। सर्वे के उपरांत जारी पात्र-अपात्र सूची में ईश्वर लाल सिन्हा पिता रूपसिंह सिन्हा का नाम पात्र के रूप में सम्मिलित किया गया। नगर में कई लोगों को पट्टा वितरित कर दिया गया, परंतु ईश्वर लाल को आज तक पट्टा नहीं मिल पाया।

अधिकारियों से मिला आश्वासन, पर नहीं मिला पट्टा

ईश्वर लाल सिन्हा ने इस संबंध में सबसे पहले तहसील कार्यालय में गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने तीन बार कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन किया। जनदर्शन के माध्यम से छुरा अनुविभागीय अधिकारी ने तहसीलदार को जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। नगर पंचायत एवं पटवारी द्वारा जांच कर पंचनामा तैयार किया गया, जिसमें ईश्वर लाल को पात्र भी पाया गया, फिर भी उन्हें पट्टा नहीं मिला। उस वक्त के तात्कालिक एसडीएम भूपेंद्र साहू द्वारा केवल आश्वासन दिया जाता रहा कि जल्द पट्टा मिलेगा, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। इसके बाद साहू का स्थानांतरण हो गया।

पट्टा के अभाव नहीं मिला रहा आवास

नए एसडीएम के कार्यभार ग्रहण करने के बाद भी ईश्वर लाल ने पुनः कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन दिया, लेकिन पाँच वर्षों के बाद भी उन्हें आज तक न्याय नहीं मिला। ईश्वर लाल का मकान कच्चा और जर्जर है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भी आवेदन किया, लेकिन पट्टा नहीं होने के कारण हर बार उनका आवेदन निरस्त कर दिया गया। ईश्वर लाल अब तक चार बार विधायक निवास, दो बार जनदर्शन में और राज्य के राजस्व मंत्री टंकाराम वर्मा के निवास तक भी अपनी फरियाद लेकर गए, परंतु हर जगह से केवल आश्वासन मिला। सभी अधिकारी और जनप्रतिनिधि यही कहते हैं कि दस्तावेज सही हैं और उन्हें पट्टा मिलना चाहिए, लेकिन परिणाम शून्य ही रहा।

आज की स्थिति में जहां सुशासन पाव अपने चरमोत्कर्ष पर है मगर न्याय से कोसो दूर अब भी ईश्वर अपने बारी के इंतजार में हैं

अधिकारी ने झाड़ा पल्ला

इस विषय में वर्तमान एसडीएम नेहा भेड़िया से जानकारी लिया गया तो उनका कहना है कि “ वर्तमान में ऐसा कोई काम हो नहीं रहा है उनका दस्तावेज अवलोकन करना होगा कि किस वजह से अब तक यह प्रकरण चल रहा है।“

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KkBvfErBXEA1evbUHmUCTq

यह खबर भी जरुर पढ़े

सुशासन तिहार : छुरा ब्लाक के ग्राम मड़ेली पहुंचे मुख्यमंत्री, क्षेत्र के लिए की ये बड़ी घोषणाएं

Related Articles

Back to top button