तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर महानदी नहर में गिरा, क्रेन से निकाला गया बाहर, बाल-बाल बचा चालक

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- कुरूद क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर महानदी की मुख्य नहर में गिर गया। इस घटना में चालक कूदकर अपनी जान बचा ली है। वहीं ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया है। क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को नहर से बाहर निकाला गया। हादसा बुधवार शाम की है।
जानकारी के अनुसार कुरूद क्षेत्र के ग्राम छाती निवासी कुणाल कंवर ट्रैक्टर से कृषि मजदूरों को लेकर ग्राम सरसोंपुरी गया था। मजदूरों को उतारने के बाद ट्राली को वहीं छोड़कर कुणाल ट्रैक्टर को लेकर लौट रहा था तभी ग्राम छाती में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर महानदी की मुख्य नहर में गिर गया। इस दुर्घटना में चालक कुणाल बाल-बाल बचा। घटना की खबर पाकर राजेन्द्र चन्द्राकर ने क्रेन बुलवाई। जिसके बाद ट्रैक्टर को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu
यह खबर भी जरुर पढ़े
गरियाबंद ब्रेकिंग: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत