22 साल के युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एक महीने बाद थी शादी की पहली सालगिरह

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की ली। बताया जा रहा है कि एक महीने बाद उसकी शादी की पहली सालगिरह थी। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार बालको इलाके के परसाभांटा शिव मंदिर के पास रहने वाले 22 साल के जय प्रकाश यादव ने अपने घर के आंगन में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार की रात करीब 1 बजे पिता की नींद खुली तो उनकी नजर फांसी के फंदे पर लटक रहे बेटे के शव पर पड़ी तब उसके होश उड़ गए। उन्होंने घर के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी।
पिता ने बेटे का झूलता शव देखा
मृतक के पिता के अनुसार वह नाइट शिफ्ट में काम करने गया हुआ था। घर पर उसका बेटा जय प्रकाश और बहू मौजूद थे। जब ड्यूटी से वापस लौटने के बाद वह सो गया। रात में करीब 1 बजे उसकी नींद खुली तो देखा कि घर के आंगन में पेड़ पर बेटे का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। तब उसने इसकी जानकारी आसपास लोगों को दी। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी।
परिजनों ने बताया कि जयप्रकाश यादव की शादी को महज 11 महीने ही हुए थे। एक महीने बाद उसकी शादी की पहली सालगिरह थी। दंपती का कोई बच्चा नहीं था। परिजनों की सूचना पर बालको पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक ड्राइवरी का काम करता था। काम बंद होने के बाद वह घर में ही रह रहा था। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। परिजनों का बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p
यह खबर भी जरुर पढ़े
दोस्त की मौतः दुखी युवक ने फांसी लगा की खुदकुशी, दो दोस्तों की मौत से गांव में पसरा मातम