अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत, गांव में शोक की लहर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों युवक काम से घर लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार परख प्रकाश कंवर (24) और टिकेश्वर यादव (25) ग्राम डोमा के रहने वाले थे। दोनों किसी काम से भखारा गए थे। रविवार रात करीब 11 बजे वे बाइक क्रमांक सीजी 05 एएल 8832 से वापस लौट रहे थे। तभी ग्राम डोमा के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक का सिर बुरी तरह फट गया। घटना के बाद सड़क पर खून बिखरा पड़ा था।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। युवकों को उपचार के लिए धमतरी जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। एक ही गांव के रहने वाले इन दोनों दोस्तों की मौत से गांव में शोक की लहर है। परिवार के लोग गमगीन हैं।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm
यह खबर भी जरुर पढ़े
डीजल टैंकर ने 6 साल के बच्चे को कुचला, दुकान से आइसक्रीम खरीदकर घर लौट रहा था मासूम











