अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक में सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर वाहन समेत फरार हो गया। घटना धमतरी जिले के केरेगांव थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक ओडिशा से धमतरी आए थे। वापस लौटते समय यह हादसा हो गया।

जानकारी के अनुसार ओडिशा के महुआकोट निवासी कुंजलाल देवांगन (25) अपने साथी मनमोहन सिंह गोंड़ (26) के साथ किसी काम से धमतरी आए थे। दोनों बाइक से वापस ओडिशा लौट रहे थे। शाम करीब 5.30 बजे केरेगांव थाना क्षेत्र के बनरौद मोड़ के पास सामने से अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक समेत दोनों युवक सड़क किनारे गिरे। दोनों के सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

घटना के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी जानकारी केरेगांव पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के जेब में रखे मोबाइल से उनके परिजनों को फोन की घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद ब्रेकिंग: बोलेरो पिकअप ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, ग्रामीण की मौत

Related Articles

Back to top button