तालाब में डूबकर दो मासूम की मौत, स्कूल से लौटकर नहाने गए थे दोनों, घर में पसरा मातम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- तालाब में डूबने से दो स्कूली बच्चों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बच्चे स्कूल से लौटते समय तालाब में नहाने चले गए। इस दौरान तालाब की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाए और दोनों की डूबने से मौत हो गई। घटना रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार राजेंद्र नगर क्षेत्र के रहने वाले तेजस राउत (10 वर्ष) और विजय दीप (8 वर्ष) दोनों प्राथमिक स्कूल के छात्र थे। मंगलवार को दोनों छात्र स्कूल गए थे। स्कूल से छुट्टी होने के बाद दोनों घर आने के लिए लौट रहे थे। इस दौरान वे तालाब में नहाने चले गए। बताया जा रहा है कि दोनों तालाब में नहाने के लिए उतरे, तो आसपास कोई मौजूद नहीं था। बच्चे गहरे पानी में जाते ही दोनों डूबने लगे। इसके बाद वह बाहर नहीं निकल पाए और दोनों की सांसे थम गई।

कुछ देर बाद जब वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने बच्चो के कपड़े दिखे। उन्होंने पानी में देखा तो वहां एक बच्चे की लाश दिखी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि पुलिस के आने से पहले स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चों की लाश को पानी से बाहर निकाल लिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

यूनिफॉर्म और जूते किनारे में दिखे

बताया जा रहा है कि बच्चे स्कूल से वापस आ रहे थे। तभी अपने यूनिफॉर्म और जूते को तालाब के किनारे उतारकर नहाने के लिए पानी में उतर गए। इसी दौरान उनकी डूबने से मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JX915fd2qkkF6jzTiG0R0W

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग : तालाब में डूबने से युवक की मौत, पुलिस जुटी जांच में

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल