बेलटुकरी में सम्मान समारोह: साहू समाज के दो युवा शोधार्थियों का हुआ गौरवपूर्ण सम्मान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम क्षेत्र के ग्राम बेलटुकरी में रविवार को एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें गांव के दो प्रतिभाशाली शोधार्थियों – सहदेव साहू और विनय राज साहू को उनके उत्कृष्ट शोध एवं शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम ग्रामीण साहू समाज, बेलटुकरी परिक्षेत्र कौन्दकेरा, तहसील राजिम, जिला गरियाबंद के तत्वावधान में संपन्न हुआ।

समारोह में पूर्व सांसद चुन्नी लाल साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला साहू संघ गरियाबंद के अध्यक्ष प्रवीण साहू ने की। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों की भी उपस्थिति रही।अतिथियों ने सहदेव साहू एवं विनय राज साहू को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

सहदेव साहू वर्तमान में शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, रायपुर में शोध कार्य कर रहे हैं। उनका मार्गदर्शन रसायन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. श्वेता चौबे एवं एनआईटी रायपुर के सह-प्राध्यापक डॉ. अजय विक्रम अहिरवार द्वारा किया जा रहा है।

युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत

वहीं, विनय राज साहू शासकीय दू.ब. महिला महाविद्यालय, रायपुर में समाजशास्त्र विषय में शोधरत हैं। उनके शोध निर्देशक डॉ. सुनीता अग्रवाल एवं सह-शोध निर्देशक डॉ. प्रमिला नागवंशी हैं। विनय राज साहू ने वर्ष 2023 में यूजीसी नेट तथा 2024-25 में सीजी सेट परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का परिचय दिया है।

विनय राज साहू

कार्यक्रम में अतिथियों ने कहा कि यह सम्मान न केवल दोनों शोधार्थियों की मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि पूरे समाज और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उनकी उपलब्धियां अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेंगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम बेलटुकरी के सहदेव ने किया गांव का नाम गौरवान्वित, दो प्रतिष्ठित पुरस्कारों से हुए सम्मानित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button