कमरे में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप, मृतक की नहीं हुई शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गार्ड रूम में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस की टीम मृतक की पहचान करने और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला रायगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार रायगढ़ के इतवारी बाजार स्थित ऑक्सीजोन गार्ड रूम में स्थानीय लोगों ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट या गहरी बाहरी क्षति के निशान नहीं मिले हैं, जिससे आशंका है कि मौत स्वाभाविक अथवा चिकित्सा संबंधी कारणों से भी हो सकती है।

मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। कोतवाली पुलिस द्वारा मृतक की तस्वीर विभिन्न व्हाट्सऐप ग्रुप और आसपास के थानों में प्रसारित की जा रही है, ताकि उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके। पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई के बाद शव को अस्पताल के मरच्युरी रूम में भेज दिया गया है। पुलिस मृतक की पहचान कर घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS

यह खबर भी जरुर पढ़े

जल घर से निकली सड़ी हुई लाश! तीन दिन से दूषित पानी पी रहे थे हजारों लोग, निगम की बड़ी लापरवाही उजागर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन