मॉर्निंग वॉक पर निकले अधेड़ को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत, शरीर हुए क्षत-विक्षत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तेज रफ्तार वाहन ने मॉर्निंग वॉक पर निकले एक अधेड़ को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में अधेड़ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। घटना जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार बिर्रा के वार्ड क्रमांक 9 निवासी चौटी लाल पटेल (56 वर्ष) रोज की तरह सोमवार सुबह करीब 5 बजे टहलने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान तलदेवरी-बिर्रा मुख्य मार्ग स्थित कोसा तालाब के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनका शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सुबह राहगीरों और ग्रामीणों ने सड़क किनारे शव देखा और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी चालक और वाहन की पहचान की जा सके।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1
यह खबर भी जरुर पढ़े
मॉर्निंग वॉक निकली दो महिलाओं को तेज रफ्तार कैंपर वाहन ने कुचला, मौके पर मौत, वाहन के उड़े परखच्चे











