अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत: तीन बच्चे समेत कई घायल, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– धमतरी जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हो गए। सभी घटनाएं अलग-अलग थाना क्षेत्र की है।
जानिए पूरा मामला
पहली घटना अस्पताल पुलिस चौकी क्षेत्र की है, जहां बिरेझर चौकी क्षेत्र के ग्राम ढेठा निवासी योगेश्वर ध्रुव (37) ड्राइवरी का काम करता था। सोमवार सुबह बाइक से अपने ससुराल सिवनी जा रहा था। दरबा के पास तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
भखारा क्षेत्र में एक की मौत, दो घायल
दूसरी घटना भखारा थाना क्षेत्र में सामने आई, जहां बालोद निवासी भागवत साहू (42) की बाइक हंचलपुर के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल भागवत को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे बाइक सवार दो लोग घायल हुए हैं।
एक युवक की मौत, तीन बच्चे घायल
तीसरी घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र की है, जहां ग्राम गिरौद (मेघा) निवासी भूपेंद्र साहू की बाइक जैन बाड़ी के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में भूपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार तीन बच्चे सुमित साहू (12), सूर्यकांत साहू (10) और डिकन साहू (10) घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है।
चौथी घटना धानापुरी थाना क्षेत्र में हुई। गुरूर निवासी अकबर सलाम (60) मोपेड से गिरने के बाद इलाज के लिए ले जाए जा रहे थे, तभी ग्राम चुल्हापथरा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में अकबर समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल धमतरी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने अकबर को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल त्रिलोक ध्रुव को रायपुर रेफर किया गया, जबकि अकबर के बेटे को मामूली चोटें आई हैं। सभी घटनाओं में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1
यह खबर भी जरुर पढ़े
ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, युवती गंभीर











