2 सांपों के अठखेलियां का अनोखा Video: देखने उमड़ी भीड, Video
(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- सांपों को फिल्मों में अक्सर एक साथ प्रेमालाप करते देखने को मिल जाता है, लेकिन वास्तिविक जीवन में ऐसा नजारा विरले ही देखने को मिलता है। शनिवार को ऐसा ही नजारा पलारी ब्लॉक के गोड़ा गांव में देखने को मिला। सांपों को अठखेलियां करते देखा गया तो कई लोगों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद करने लगे। दोनों जोड़े आपस में आलिंगनबद्ध होकर अठखेलियां करते नजर आए।
जानकारी के अनुसार गोड़ा गांव का किसान पवन जब अपने खेत में काम करने जा रहा था, तभी उसने सांप के जोड़े को देखा। इसके बाद वहां गांव के अन्य लोगों की भी भीड़ लग गई। सांप वहां से डरकर भाग न जाएं, इसके लिए लोग दूर से ही उसकी तस्वीरें भी खींचने लगे। दोनों सांपों की लंबाई करीब 7-8 फीट थी। थोड़ी देर के बाद सांपों का ये जोड़ा खेत के अंदर चला गया।
आपको बता दें कि सावन का पावन महीना होने के कारण लोगों में आस्था भी देखने को मिली। सावन महीने में सांप के जोड़े की अठखेलियां देख अपने आप को काफी धन्य मान रहे थे। लोगों का कहना था कि अभी भगवान भोलेनाथ का विशेष पूजा सावन महीने में चल रही है। ऐसे में यह दृश्य काफी संयोगवश ही देखने को मिलती है। कुछ लोगों ने कहा कि सांपों के मिलन को देखना दुर्लभ माना जाता है। वैसे ऐसा नजारा बहुत कम ही देखने को मिलता है।