संघ लोक सेवा आयोग की CDS एवं NDA परीक्षाएं 12 अप्रैल को होंगी आयोजित, दो और तीन पालियों में होगा सम्पन्न

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा आयोजित Combined Defence Services (CDS) Examination-2026 एवं National Defence Academy and Naval Academy (NDA) Examination-2026 का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा।

CDS परीक्षा तीन पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली प्रातः 9:00 बजे से 11:00 बजे तक, द्वितीय पाली दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक तथा तृतीय पाली शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक निर्धारित की गई है। यह परीक्षा कुल 3 केंद्रों राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाल आश्रम परिसर कचहरी चौक, पी.जी. उमाठे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला शांति नगर एवं श्रीमती पी.जी. डागा गर्ल्स कॉलेज बाल आश्रम परिसर कचहरी चौक में आयोजित की जाएगी।

NDA की परीक्षा दो पालियों में

NDA परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली प्रातः 10:00 बजे से 12:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से 4:30 बजे तक संपन्न होगी। यह परीक्षा जिले के 5 परीक्षा केंद्रों लक्ष्मीनारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला गुरुकुल परिसर कालीबाड़ी रोड, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (एम एम आई हॉस्पिटल के पास) लालपुर, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डब्ल्यू आर एस कॉलोनी, रायपुर कॉन्वेंट उच्च. मा. विद्यालय जनता कॉलोनी बालाजी मंदिर के पास गुढियारी एवं श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफे. मैने. एंड टेक्नो. पोस्ट सेजबहार मुजगहन रायपुर में आयोजित की जाएंगी।

परीक्षा के संचालन हेतु डिप्टी कलेक्टर उपेन्द्र किण्डो को सहायक को-ऑर्डिनेटिंग सुपरवाइजर तथा विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर के रोजगार अधिकारी केदारनाथ पटेल को कंट्रोल रूम प्रभारी नियुक्त किया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी, 1 अप्रैल 2026 तक कर सकते हैं आवेदन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button