20 सीटों पर मतदान जारी : मतदान प्रभावित करने नक्सलियों ने फायरिंग, जानिए कितना प्रतिशत हुआ मतदान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज़) :- छत्तीसगढ़ में पहले चरण की 20 सीटों पर वोटिंग जारी है। मतदान केंद्रों में लोग बढ़-चढ़कर मतदान करने पहुंच रहे हैं। एक तरफ जहां 20 सीटों में मतदान के लिए लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है तो वही, दूसरे तरफ नक्सल प्रभावित कई ऐसे इलाके हैं, जहां अभी तक किसी ने वोट नहीं डाला है।

दोपहर 1 बजे तक इन 20 सीटों पर 44.55 प्रतिशत मतदान हो चुका है। बीजापुर में जहां नक्सलियों के डर से ग्रामीण गांव छोड़कर चले गए हैं, वहीं बस्तर के धुर नक्सल प्रभावित गांव चांदामेटा में पहली बार मतदान केंद्र बनाया गया है। यहां लोगों में उत्साह है।

दूसरी ओर सुकमा में नक्सलियों ने कोंटा के बंडा इलाके में पोलिंग बूथ के बाहर हमला कर दिया। मतदान रोकने के लिए नक्सलियों ने फायरिंग भी की। इस पर जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। जिसके बाद नक्सली भाग निकले।

जिन 20 सीटों पर मतदान हो रहा है, जिसमे 233 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन 20 सीटों में 19 सीटें पर कांग्रेस के कब्जे में हैं। केवल एक राजनांदगांव सीट भाजपा के पास है। 2018 के चुनाव में दंतेवाड़ा सीट भाजपा के पास थी, लेकिन नक्सली हमले में विधायक की मौत के बाद हुए उप चुनाव में ये सीट कांग्रेस के खाते में चली गई।

इन 20 सीटों पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री कवासी लखमा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के अलावा 198 पुरुष, 25 महिला प्रत्याशी चुनाव में भाग्य आजमा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button