विधवा भाभी की सब्बल मारकर हत्या, ये वजह आई सामने, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- देवर ने अपनी विधवा भाभी की सब्बल मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी देवर अपनी विधवा भाभी के हिस्से की जमीन पर मकान बना रहा था, जिसे महिला ने मना किया। इसी बात से नाराज देवर ने हत्या कर दी। मामला बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हारडीह निवासी धनेश्वरी वैष्णव (35) आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर काम करती थी। कुछ साल पहले उसके पति राहुल वैष्णव की मौत हो गई थी, जिसके बाद वह अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। बताया गया कि महिला का एक देवर लाला वैष्णव अपने सौतेले पिता के साथ ग्राम डोड़कीभाठा में रहता है। अपने बड़े भाई की मौत के बाद वह जमीन पर कब्जा जमाने की फिराक में आ गया और गांव में आना जाना शुरू कर दिया।

सब्जी लेकर लौट रही थी महिला, तब किया झगड़ा

गुरुवार की शाम धनेश्वरी कहीं से घर लौट रही थी, तभी रास्ते में उसके देवर लाल और सास प्रमिला वैष्णव मिले। इस दौरान उन्होंने मकान बनाने के लिए ईंट गिराने के लिए पेड़ काटने की बात कहने लगा। जिसके चलते उनके बीच विवाद हो गया। लोगों की समझाइश पर उनका झगड़ा शांत हो गया। इसके बाद लाला वैष्णव व उसकी मां प्रमिला रात में धनेश्वरी के घर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने धनेश्वरी पर सब्बल से हमला कर दिया, जिससे धनेश्वरी खून से लथपथ घायल होकर बेहोश हो गई। घटना की जानकारी महिला के दोनों बच्चों ने पड़ोसियों को दी।

आरोपी लाला

घटना के बाद आरोपी लाला व उसकी मां फरार हो गए। वहीं, लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की लाश कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FDoWWjJsE5T5bqPFCgyMct

यह खबर भी जरूर पढ़े

देवर-भाभी ने एक साथ लगाई फांसी, इस बात की आशंका, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन