पत्थर से सिर कुचलकर पत्नी की हत्या: जांच में ये बात आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक सनकी पति ने अपनी पत्नी का पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी है। घटना के समय आरोपी पति नशे में धुत था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला अंबिकापुर जिले का कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार कमलेश्वरपुर थाना अंतर्गत असगवा गांव का रहना वाला प्रकाश राम (35) अपनी पत्नी हीरामणि (33) के साथ रहता था। उसके तीन बच्चे भी थे। बताया जा रहा है कि प्रकाश अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी बीच रविवार की रात पति-पत्नी बीच विवाद हो गया था।

जिसके बाद गुस्से में आकर प्रकाश ने अपनी पत्नी से जमकर मारपीट की। जिससे पत्नी हीरामणि बेहोश हो गई। इसके बाद भी पति का गुस्सा कम नहीं हुआ और बड़े पत्थर से सिर कुचलकर पत्नी की हत्या कर दी। घटना की जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्यवाही कर रही है।
हत्या की अन्य खबर भी पढ़े

गरियाबंद ब्रेकिंग: डंडे से पीट-पीटकर चचेरे भाई की हत्या, ये वजह आई सामने

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन