भाभियों के सामने पत्नी का काट दिया गला, खेत में काम कर रही थी महिला, जांच में ये बात आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- भाभियों के साथ खेत में काम कर रही महिला की उसके पति ने हत्या कर दी है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं वारदात के महिला के भाभियों के भी होश उड़ गए हैं। बताया जा रहा है आरोपी घरेलू विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला राजनांदगांव जिले के लालबाग थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार लालबाग थाना क्षेत्र के ग्राम बुद्दूभरदा में ओमप्रकाश साहू ने अपनी पत्नी भुनेश्वरी साहू की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी है। मृतका अपनी भाभियों के साथ खेत में काम कर रही थी तभी आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ओमप्रकाश साहू ग्राम कोटरासरार का रहने वाला है। ओमप्रकाश और भुनेश्वरी के बीच अक्सर विवाद होते रहता था। पति की हरकतों से परेशान होकर भुनेश्वरी अपने मायके बुद्दूभरदा में रहने लगी थी।

भाभियों के सामने पत्नी की हत्या

मंगलवार को भुनेश्वरी अपने दो भाभियों के साथ खेत में काम करने गई थी। इसी दौरान उसका पति ओमप्रकाश खेत में आ पहुंचा और पत्नी के साथ वहां गाली-गलौज कर झगड़ा करने लगा। पत्नी ने जब इसका विरोध किया, तो तैश में आकर ओमप्रकाश ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की हत्या कर दी। इस दौरान मृतका के भाभी ने बचाव का प्रयास किया। लेकिन सनकी पति कुल्हाड़ी से पत्नी पर वार करता रहा।

घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भिजवा दिया है। वहीं आरोपी को हिरासत में पूछताछ कर रही है। परिजनों ने बताया कि भुनेश्वरी के दो बच्चे है। आरोपी पति पेशे से ड्राइवर है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका भी करता था। जिसके चलते दोनों के बीच विवाद होता रहा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FzPuwVGamn3JPUWBsjsyuH

यह खबर भी जरुर पढ़े

महिला की हत्या कर टुकड़ों में फेंका शव, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, दो माह बाद आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button