साड़ी का पल्लू बाइक के पहिए में फंसा, हादसे में महिला की मौत, पति के साथ दिवाली की खरीददारी करने जा रही थी महिला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ दिवाली की खरीददारी करने घर से निकली थी। इस दौरान उनकी साड़ी का पल्लू बाइक के पहिए में फंस गया। घटना बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम बिजराडीह निवासी योगेश कोसले अपनी पत्नी खोतलता के साथ सोमवार को दिवाली की खरीददारी करने बलौदाबाजार जा रही थी। इसी दौरान ग्राम घोटिया मोड़ के पास उनके साड़ी का पल्लू बाइक के पहिए में फंस गया और वो बाइक से गिर गईं। हादसे में बुरी तरह घायल खोमलता को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। इस दुखद घटना के बाद त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई। वहीं ग्राम बिजराडीह और आस-पास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल

Related Articles

Back to top button