संदिग्ध अवस्था में मिली युवक की लाश : पुलिस ने जताई इस बात की आशंका, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। खुदकुशी का कारण अज्ञात है। घटना आज सुबह की है। इसकी जानकारी मिलते पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। मामला जशपुर जिले के फरसाबहार थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार फरसाबहार थाना क्षेत्र अंतर्गत मृतक युवक पंडरीपानी का रहने वाला है। मृतक की पहचान श्रवण कुमार के रूप में हुई है। युवक ने नजदीकी दूसरे गांव तामामुंडा में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव पेड़ से लटकते हुए देख ग्रामीणों ने घटना की जानकारी फरसाबहार पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद फरसाबहार पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button