पति की नौकरी वापस लगाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, भाजपा नेता समेत चार लोगों पर लगाया आरोप, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक महिला ने भाजपा नेता समेत चार लोगों पर सामूहिम दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने उसके पति की नौकरी वापस लगाने का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म किया है। वहीं पीड़ित महिला का कहना है कि मामले की शिकायत थाने में करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पूरा मामला सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरसींवा थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला का पति सरसीवां क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। उसे किसी कारणवश नौकरी से हटा दिया गया। इसके बाद महिला पति को नौकरी पर वापस रखने की फरियाद लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान के पास पहुंची। पीड़िता ने आरोपी लगाया है कि सुभाष जालान समेत चार लोगों ने मिलकर नौकरी लगाने का झांसा दिया और महिला का सामूहिक दुष्कर्म किया।

कार्रवाई नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी

घटना के बाद पीड़िता महिला ने थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद पीड़िता न्याय के लिए लगातार पुलिस अधीक्षक सहित जिला कलेक्टोरेट के चक्कर लगा रही है। पीड़िता महिला ने न्याय की गुहार लगाते हुए दुष्कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में आत्मदाह करने की चेतावनी भी दी है।

इन चार लोगों पर दुष्कर्म का आरोप

बताया जा रहा है कि दुष्कर्म की घटना 19 अप्रैल 2024 की है। जब पीड़ित महिला सरसीवां के सोसायटी पहुंचकर पति को नौकरी पर यथावत रखने के लिए विनती करने पहुंची थी। तब भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान, जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के सीईओ प्रतीक प्रधान, सहकारिता सीईओ माखन सिंह कंवर और समिति प्रबंधक मोतीलाल प्रधान ने शारीरिक संबंध बनाने पर उसके पति को नौकरी पर रखने की धमकी दी। महिला के मना करने के बावजूद चारों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

जान से मारने की मिली धमकी

महिला का यह भी आरोप है कि 30 अप्रैल 2024 को दोपहर 2 बजे फिर उसको सरसीवां के सोसायटी बुलाया गया और फिर से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया गया। पीड़िता महिला ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद उसके घर आकर एक बड़े नेता ने धमकी दी और वीडियो बनाकर रखने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी दिया। जिससे वह डरी हुई थी। पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद उसको इन्फेंक्शन हो गया और बच्चादानी का आपरेशन करना पड़ा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद जिले में दो माह के प्रेम का दर्दनाक अंत: दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या, आरोपी प्रेमी और उसका दोस्त गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button