ब्लेड मारकर महिला की हत्या, वजह जानकर हैरान हो जाओगे आप, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले में एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि अवैध संबंधों के चलते महिला मायके चली गई थी। इस पर आरोपी ने अपनी प्रेमिका को खुद से दूर करने का प्रयास किया, लेकिन महिला नहीं मानी तो उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।
जानकारी के अनुसार 12 सितंबर की सुबह उतई थाना क्षेत्र में एक महिला की लाश देखी गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की पहचान बाबा पारा आदर्श नगर उतई निवासी जमुना बाई गोस्वामी के रूप में हुई। उसका गला घोंटकर धारदार हथियार से काटा गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
ठेकेदार के साथ थे अवैध संबंध
पुलिस मामले की की जांच शुरू थी। इस बीच पता चला कि जमुना बाई का यशवंत साहू से प्रेम प्रसंग था। यशवंत पुरई का रहने वाला और ठेकेदारी का काम करता है। जमुना भी उसी के पास लेबर का काम करती थी। पुलिस ने जब यशवंत के गांव पहुंची तो पता चला कि वो घटना वाले दिन से गायब है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा और पूछताछ की तो उसने जमुना की हत्या करना स्वीकार कर लिया।

पत्नी के समझाने पर भी नहीं मान रही थी जमुना
यशवंत साहू ने पूछताछ में बताया कि जमुना से उसका परिचय 3-4 साल पहले हुए था। जमुना उसके साथ 2 सालों से मजदूरी करती थी। इसी बीच दोनों में नजदीकियां बढ़ीं। दोनों के अवैध संबंध के बारे में यशवंत की पत्नी भी जान चुकी थी। एक साल पहले वह यशवंत की साइट पर पहुंची और जमुना को समझाया कि वो उसका घर बर्बाद न करे। इसके बाद भी जमुना ने यशवंत को नहीं छोड़ा। इस पर नाराज होकर दामिनी अपने मायके चली गई थी। यशवंत उसे लेने गया तो उसने साफ कह दिया कि या तो वो जमुना के साथ रहे या फिर उसके साथ। इसके बाद से यशवंत काफी परेशान रहने लगा था।
कई दिन पहले रची हत्या की साजिश
यशवंत जमुना को छोड़ना चाहता था, लेकिन वो उसे नहीं छोड़ रही थी। बार-बार यशवंत को फोन करती और मिलने की जिद करके खर्च के लिए रुपए मांगती थी। इसी से परेशान होकर यशवंत ने जमुना की हत्या की साजिश रची। उसने तीन-चार दिन पहले बाजार से ब्लेड खरीद लिया था। इस बीच 11 सितंबर को शाम 7 बजे जमुना ने यशवंत को मिलने के लिए महुआरी भाठा करगाडीह मिल के पीछे बुलाया।
पहले गला घोंटा, फिर ब्लेड से काटा
यशवंत घर से पैदल पहुंचा तो जमुना खेत के मेड में बैठी थी। थोड़ी देर बाद जमुना उससे खर्च के लिए 4 हजार रुपए मांगने लगी। यशवंत ने पैसा न होने की बात कही तो जमुना उससे झगड़ा शुरू कर दिया। यशवंत पहले ही उसकी हत्या का मन बना चुका था। इसलिए उसने चुन्नी से जमुना का गला दबा दिया। जब जमुना बेहोश होकर गिर गई तो उसे घसीट कर किनारे ले गया और ब्लेड से उसका गला काट दिया। बहरहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
कलयुगी पिता की करतूत: जवान बेटे के साथकर दिया ऐसा कांड, ग्रामीण रह गए हतप्रभ