घर में घुसकर महिला को मारा चाकू, इलाज के दौरान मौत, एक आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– 2 युवकों ने घर में घुसकर एक महिला की चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम पोटियाडीह निवासी कुंती बाई पटेल (35 वर्ष) पति जागेश्वर पटेल अपने घर में अकेली थी। तभी दो अज्ञात युवक स्कूटी से पहुंचे और घर के अंदर घुसकर महिला पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद महिला ने आसपास के लोगों को चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर पड़ोसी महिला के घर पहुंचे, तो वो खून से लथपथ थी। हमलावरों को ग्रामीणों ने पकड़ने की कोशिश की, लेकिन एक हमलावर मौके से भाग गया। महिला को जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि एक महीने पहले महिला का पति जागेश्वर पटेल अपने गांव में टहल रहा था। गुंडरदेही रोड में गांव की ही एक युवती को किसी अज्ञात बाइक सवार युवकों ने टक्कर मार दी। जिसके बाद युवती को उल्टा डांट फटकार लगाने लगे। इसी समय जागेश्वर पटेल ने अज्ञात युवकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन मामला ज्यादा बढ़ गया। जैसे तैसे मामला शांत हुआ।

सोमवार को  दो युवक जागेश्वर को ढूंढते हुए ग्राम पोटियाडीह पहुंचे। युवक पूछते-पूछते जागेश्वर के घर पहुंच गए। घर पर जागेश्वर पटेल की पत्नी कुंती बाई पटेल थी। जिस पर अज्ञात युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य आरोपी की तलाश में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

खेत में मिला ग्रामीण का शव, पहचान में जुटी पुलिस, 5-6 दिन पहले मौत की आशंका

Related Articles

Back to top button