घाट पर मिली महिला की सड़ी-गली लाश, शिनाख्त नहीं हुई, पुलिस ने जताई इस बात की आशंका

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- सुबह एक महिला की लाश बंद बोरी में सड़ी-गली हालत में मिली है। मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस पहचान करने की कोशिश कर रही है। मामला दुर्ग जिले के नंदनी नगर पुलिस थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार दुर्ग जिले के धमधा रोड पर कोडिया के स्थित सगनी घाट के पास एक महिला की लाश बोरी में मिली है। महिला की उम्र लगभग 20 से 30 साल बताई जा रही है। शव 4 से 5 दिन पुराना है और शरीर में मैगेट्स (कीड़ा लग गया) है। मामले की सूचना मिलते ही नंदनी नगर पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी मदद के लिए बुलाया गया। पुलिस पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांव में महिला की पहचान करने की कोशिश में जुट गई है। वहीं गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाल रही है।

पुलिस ने आशंका जताई है कि महिला की हत्या कहीं और करके शव को 3 से 4 दिन छुपा कर रखा गया। उसके बाद उसे लाकर सड़क किनारे फेंक दिया गया है। घटना कहां हुई, शव कहां से लाकर फेंका गया। फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

अन्य खबर भी जरूर पढ़े

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन