गरियाबंद ब्रेकिंग: इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाकर युवक ने लगाई फांसी, पानी टंकी पर लटका मिला शव, मचा हड़कंप

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक युवक ने इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव गांव की पानी टंकी के ऊपर लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम खुटगांव में मंगलवार सुबह जब ग्रामीणों की नजर पानी टंकी पर पड़ी, तो युवक का शव फंदे पर लटका हुआ दिखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही देवभोग पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान धनीराम यादव (18 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना बीती रात करीब 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है। प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, हालांकि आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। युवक द्वारा इंस्टाग्राम पर डाले गए स्टेटस को लेकर भी जांच की जा रही है। 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद में युवक ने की आत्महत्या, व्हाट्सऐप स्टेटस पर लिखा “Sorry all of you”…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button