नवापारा ब्रेकिंग: पुरानी रंजिश को लेकर युवक के सिर पर पत्थर से वार, एक नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा इलाके में पुराने विवाद को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक के सिर और चेहरे पर पत्थर से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को रायपुर के डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
देर रात सोसायटी के पास हुआ हमला
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पोड़ निवासी राजकुमार ध्रुव ने पुलिस को बताया कि 3 मार्च 2026 की रात करीब 11 बजे उनके मंझले बेटे सागर ध्रुव पर गांव के उचित मूल्य की दुकान (सोसायटी) के पास हमला किया गया। बताया गया कि पुराने विवाद की रंजिश को लेकर गांव के अमन बंजारे, चैतन्य बंजारे उर्फ बिट्टू और एक अपचारी बालक ने मिलकर सागर ध्रुव के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
पत्थर से सिर पर वार, युवक लहूलुहान
आरोप है कि इसी दौरान अमन बंजारे ने पत्थर से सागर ध्रुव के सिर पर जोरदार वार कर दिया, जबकि अन्य आरोपियों ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की। हमले में युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद गांव लोगों ने घायल युवक को उसके घर लेकर पहुंचे।
हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती
परिजनों के अनुसार घायल सागर ध्रुव ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी और पानी पीकर सो गया, लेकिन अगली सुबह उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसके बाद परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए रायपुर के डीकेएस अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भर्ती कर लिया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
मामले की शिकायत पर गोबरा नवापारा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109, 296 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पत्थर भी जब्त कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपियों में
पुलिस ने अमन बंजारे पिता सालिक राम बंजारे (20 वर्ष), चैतन्य बंजारे उर्फ बिट्टू पिता मंशा राम बंजारे (19 वर्ष) और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर रायपुर न्यायालय भेज दिया है। वहीं अपचारी बालक को किशोर न्याय बोर्ड, माना रायपुर भेजा गया है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
आरंग में रंग लगाने से मना करने पर युवक की हत्या, नाबालिग सहित 8 आरोपी गिरफ्तार











