आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक युवक का शव आम के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। मामला रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह ग्रामीण महुआ बीनने के लिए बड़े गुमड़ा खालेपारा के अमरैया क्षेत्र पहुंचे, तब उन्होंने आम के पेड़ पर गमछे के फंदे से झूलता हुआ शव देखा। यह दृश्य देखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा।
मृतक की पहचान बड़े गुमड़ा खालेपारा निवासी सरोज चक्रवर्ती पिता घूरवा (27 वर्ष) के रूप में की गई। सरोज बीते शाम से घर नहीं लौटा था, जिससे परिजन चिंतित थे और उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि सरोज की शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी और उसका एक दो वर्षीय मासूम बच्चा भी है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
18 साल की नवविवाहिता ने की आत्महत्या, डेढ़ माह पहले हुई थी शादी, परिजनों ने कही ये बात…











