शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, पति समेत तीन गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक अपनी पूर्व प्रेमिका से मिलने गया था। तभी उसके पति और अन्य लोगों ने उसे देख लिया। इसके बाद युवक की बेरहमी से पिटाई की गई। पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है। घटना बिलासपुर जिले के चकरभाटा थाना क्षेत्र की है।
अवैध संबंध के शक में युवक की पिटाई
जानकारी के मुताबिक मुंगेली निवासी नंदकुमार वैष्णव (38) का पहले एक महिला से प्रेम संबंध था। हाल ही में उस महिला की शादी हुई है। महिला अपने पति के साथ चकरभाटा में रहती है। शादी के बाद महिला पहली बार अपने मायके आई थी। 18 जून की रात करीब 8 बजे नंदकुमार महिला से मिलने गया था। उसी दौरान महिला का पति गौकरण वहां पहुंचा और पत्नी से संबंध होने का शक जताते हुए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर नंदकुमार की पिटाई कर दी।
गौकरण, गजेंद्र सेंगर और शैलेंद्र सेंगर ने मिलकर नंदकुमार को हाथ, मुक्का, लात-घूंसों और लकड़ी के पटरे से बुरी तरह पीटा। युवक को गंभीर चोटें आईं। घायल नंद किशोर को पहले डायल 112 की मदद से बिल्हा अस्पताल ले जाया गया, उपचार के बाद उसे रात में घर छोड़ दिया गया। लेकिन जब उसकी हालत फिर बिगड़ी तो उसे रात 12.30 बजे वापस अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महिला के पति समेत तीन गिरफ्तार
मामले की जांच के बाद पुलिस ने गौकरण गेंदले (36 वर्ष) निवासी गुमा, थाना बिल्हा और उसके साथी गजेंद्र सेंगर (23 वर्ष) और शैलेंद्र सेंगर (21 वर्ष) निवासी चकरभाठा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों ने मारपीट करना कबूल कर लिया है। इनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK
यह खबर भी जरुर पढ़े
शादीशुदा प्रेमिका की हत्या, पड़ोसी से 10 साल से था अवैध संबंध, हत्या की ये वजह आई सामने