मार्निंग वॉक पर निकला युवक ट्रेलर के नीचे लेट गया, दर्दनाक मौत, देखिए लाइव वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– ट्रेलर के पहिए के नीचे आकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक चलते ट्रेलर के नीचे लेट गया। जिससे ट्रेलर के पहिए युवक के ऊपर से निकल गए। कुछ देर तक दर्द से तड़पने के बाद युवक ने दम तोड़ दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक बालको क्षेत्र के परसा भाटा बस्ती निवासी कन्हैया देवांगन एक निजी कंपनी में हेल्पर सुपरवाइजर था। वह रोजाना मॉर्निंग वॉक पर जाता था। 18 जून को सुबह 5:30 बजे वह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकला था। तभी करीब 5.53 बजे युवक ट्रेलर के नीचे आ गया और उसने आत्महत्या कर ली। युवक के सीने के ऊपर से करीब 12 पहिए गुजर गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आत्महत्या की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।           

आसपास के लोगों ने घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्यवाही के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक दिव्यांग था और उसकी शादी नहीं हुई थी। वह पिछले कई सालों से एक निजी कंपनी में काम कर रहा था।

वीडियो 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

रायपुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवती को कुचला, शरीर के हुए क्षत-विक्षत, LIVE वीडिया आया सामने

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल