72 घंटा के अंदर शादियाबाद पुलिस व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने हत्या में वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया

72 घंटा के अंदर शादियाबाद पुलिस व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने हत्या में वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया

सुजीत कुमार सिंह

गाजीपुर – श्रीमान् पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी भुड़कुडा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे , अभियान के क्रम में बिते मंगलवार को क्षेत्राधिकारी रविन्द्र कुमार वर्मा व प्रभारी निरीक्षक घनानन्द त्रिपाठी व सुनील कुमार तिवारी प्रभारी सर्विलांस सेल मय हमराही कर्म0 गण के मु0अ0सं0 203/2022 धारा 302 भादवि व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट मे वाछित अभियुक्त रमेश कुमार बिंद S/O मधुबन राम बिंद निवासी ग्राम सौरी थाना शादियाबाद गाजीपुर संचालक आराध्या नर्सिंग होम की गिरफ्तारी के उपरान्त प्रकाश में आये अभियुक्त रविन्द्र बिन्द पुत्र रामाशिष बिन्द निवासी  सौरी थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर के सम्बन्ध में जरिये मुखविर खास सूचना मिली कि अभियुक्त रमेश बिन्द एक अन्य व्यक्ति के साथ सिरगिथा बाजार में मौजूद है मुखबिर को लेकर अपने वाहन से सिरगिथा बाजार से करीब 100 कदम दूरी से रविन्द्र बिन्द पुत्र रामाशिष बिन्द निवासी सौरी थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया। विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त रमेश कुमार बिन्द अपने भतीजा/सह अभियुक्त रविन्द्र कुमार बिन्द उपरोक्त को नौकरी दिलाने के नाम पर मृतक शिवचरन राम को करीब 10 माह पूर्व 1.5 लाख रूपया नगद दिया   था नौकरी ना दिलाने पर अभियुक्त रमेश कुमार बिन्द ने शिवचरन राम से अपना रूपया मांगने लगा तो एक माह    पूर्व ही रूपये की मांग किया था परन्तु शिवचरन राम ने रूपया न देकर कुछ समय की मांग किया था ।पुनः बिते 19.09.2022 को दोनो अभियुक्तगण उपरोक्त शिवचरन राम के बारे में पता लगा कर पहले रविन्द्र कुमार बिन्द मृतक शिवचरन राम के घर ग्राम चौरा थाना शादियाबाद जाकर अपने चाचा/ सह अभियुक्त रमेश कुमार बिन्द को फोन से सूचना दिया की वह गाँव में मौजूद है जिसपर अभियुक्त  रमेश कुमार बिन्द अपने चालक भानू बिन्द पुत्र परशुराम बिन्द निवासी सकरा थाना कोतवाली के साथ साम 7 बजे  के बाद चौरा अपने कार नं UP61 AV 1020 MG Hector से पहुँच गया। और अभियुक्त रविन्द्र बिन्द के साथ तीनो ने मिलकर उक्त कार में मृतक शिवचरन बिन्द को बैठा लिये और गाँव से थोडी दूर सय्यद कबीर बाबा के मजार के निकट पहुँचकर सडक के किनारे मारपीट किये इसके बाद मृतक  के शव को बेसो नदी के पुल के आगे ग्राम युसुफपुर के पास सडक के किनारे फेंक दिये। जिससे सर्विलांस टीम के सहायता से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। तथा निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त उपरोक्त कार को पुनीत कार सेल्स लि0 पडाव वाराणासी से बरामद कर आलाकत्ल लकडी का डंडा एवं मृतक की बाये पैर की एक चप्पल व मृतक का निर्वाचन प्रमाण पत्र बरामद कर वाहन एवं बरामदशुदा माल को  कब्जा पुलिस में लिया गया। जिसमें गिरफ्तार करने वाले पुलिस कर्मी में रविन्द्र कुमार वर्मा (क्षेत्राधिकारी) , घनानंद त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक, उ0नि0 सुनील तिवारी प्रभारी सर्विलांश सेल , उ0नि0 संदीप दुबे,का0 अजय गुप्ता ,    का0 मनोज गुप्ता , का0 संदीप पाण्डेय , HC शैलेन्द्र यादव सर्विलांश सेल , का0 विकास श्रीवास्तव सर्विलांश सेल ,  का0 सुजीत कुमार सिंह सर्विलांश सेल , का0 राकेश सोनकर सर्विलांश सेल ,का0 अजय प्रसाद सर्विलांश सेल गाजीपुर मौजूद रहे।

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल