गर्लफ्रेंड को परेशान कर रहे थे प्राचार्य, गुस्‍साए युवक ने कर दी हत्या

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- बिलासपुर में दिनदहाड़े गोलीकांड का मामला अभी शांत नहीं हुआ है कि गुरुवार की रात एक युवक ने प्रिंसिपल की हत्या कर दी। युवक को शक था कि उसकी गर्लफ्रेंड से प्रिंसिपल का अवैध संबंध है। इसी शक के चलते उसने हत्या की प्लानिंग की और घर में घुसकर प्रिंसिपल के सिर पर पहले हथौड़े से चार बार वार किया। खून से लहूलुहान प्राचार्य का शव घर के गेट के पास पड़ा था। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अस्पताल भिजवाया। इधर, घटना की सूचना के बाद से ही पुलिस सक्रिय हो गई। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि उसकी प्रेमिका को प्राचार्य बीते कुछ माह से लगातार परेशान कर रहे थे। लिहाजा उसने घटना को अंजाम दिया है। आरोपित की प्रेमिका प्राचार्य की छात्रा रही है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक पचपेड़ी स्थित हाई स्कूल के प्राचार्य प्रदीप श्रीवास्तव (61) लिंक रोड स्थित यश बैंक के बगल वाली गली में अपनी पत्नी अनिता के साथ रहते थे। उनकी पत्नी भी शासकीय स्कूल में शिक्षिका हैं। उनके दो बेटे दिल्ली और बेटी मुंबई में एमबीए की पढ़ाई कर रहे हैं। गुस्र्वार की रात 11 बजे पति-पत्नी घर में थे। रात को प्राचार्य अपने घर के सामने पोर्च में टहल रहे थे। इसी दौरान उनका किसी से विवाद होने लगा। घर के बाहर शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। इस दौरान प्राचार्य मेन गेट के पास लहूलुहान पड़े थे। उनके सिर व गले में गंभीर चोट के निशान थे। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और स्वजन को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को चीरघर भिजवाया। इधर, घटना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। कुछ ही देर में पुलिस ने हरदीकला निवासी उपेंद्र कौशिक (24) साल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसकी प्रेमिका पूर्व में प्राचार्य प्रदीप श्रीवास्तव की छात्रा थी। वह आए दिन प्रेमिका को परेशान करता था। इस पर उन्होंने मना किया। इसके बाद भी वह नहीं माने। आखिरकार गुरुवार रात 11 बजे आरोपित प्राचार्य के घर पहुंचकर उनसे विवाद करने लगा। इसके बाद आरोपित उपेंद्र ने अपने साथ लाए ब्लेड से प्राचार्य का गला रेत दिया। साथ ही गमले से सिर को भी कुचल दिया। हमले से खून से लथपथ प्राचार्य की मौके पर ही मौत हो गई।
आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि रात करीब 11 बजे शोरगुल सुनकर वे प्राचार्य के घर की ओर गए। अंदर से एक व्यक्ति पीछे की ओर भागता दिखा। इस पर पड़ोसी दीवार फांदकर अंदर गए। अंदर मेन गेट के पास प्राचार्य खून से लथपथ पड़े थे। पड़ोसियों ने बताया कि हमलावर पीछे की दीवार कूदकर फरार हो गया है। प्राचार्य के मकान के पीछे स्वदेशी शराब दुकान वाली गली है। उनके मकान के पीछे खाली जगह है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film