लंका मैदान में जूट वॉल हैंगिंग एवं अन्य उत्पादकों की तीन दिवसीय मेला का कार्यक्रम हुआ शुभारंभ

लंका मैदान में जूट वॉल हैंगिंग एवं अन्य उत्पादकों की तीन दिवसीय मेला का कार्यक्रम हुआ शुभारंभ

सुजीत कुमार सिंह

गाजीपुर – श्री नरेन्द्र मोदी मा0 प्रधानमंत्री के उद्घोष वोकल फार लोकल के अर्न्तगत जनपद गाजीपुर के ओ0 डी0   ओ0 पी0 उत्पादों (जूट वाल हैंगिंग) एवं अन्य उत्पादों की तीन दिवसीय दिनांक 23.09.2022 से 25.09.2022   तक प्रदर्शनी एवं बिक्री का आयोजन लंका मैदान गाजीपुर  मे आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने प्रदर्शनी का फीता काटकर एवं द्धीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि ने  सभी स्टालों का अवलोकन किया , तत्पश्चात उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं यहां के उत्पादित सामानो को देकर सम्मानित किया। इस प्रदर्शनी मे कुल 30 स्टाल लगाये गये थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन मे कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी के इस सपने को पूरा करने के लिए उद्यमी  आगे आयें और अपने-अपने नये उद्योंगो को स्थापित कर लोंगो को रोजगार देने वाला बनें। उन्होंने बताया कि केन्द्र    व प्रदेश सरकार उद्योगों को स्थापित करने हेतु कई सुविधायें   व सहायता दे रही है। मा0 मुख्यमंत्री जी की एक जिला एक उत्पाद योजना बहुत ही महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी योजना  है यह प्रदेश के सभी जनपदों में चलायी जा रही है, जिसकी प्रशंसा व स्थानीय उत्पादों की मांग देश व विदेशों में भी हो रही है। उन्होने कहा कि जनपद का ओ0 डी0 ओ0 पी0 उत्पाद-जूट वाल हैंगिग के साथ-साथ जनपद में निर्मित विभिन्न उत्पादों से सम्बन्धित उत्पादों की प्रदर्शनी लगायी गयी जो प्रशंसनीय है। तथा मुख्य विकास अधिकारी ने  अपने सम्बोधन मे कहा कि आज का दिन जनपद के लिए महत्वपूर्ण है कोविड के कारण कई बार आयोजित कार्यक्रम नही कर पाये, मा0 मोदी जी ने स्वदेशी एवं स्वरोजगार को बल दिया। चरखा से सूत काटकर शुरूआत किया। अग्रेजो के खिलाफ आजादी की लडाई में विदेशी वस्त्रो की होली जलाई गयी। गॉधी जी ने कहा था कि खादी वस्त्र नही   विचार है। हमे राजनैतिक आजादी तो मिली लेकिन   आर्थिक आजादी के लिए चुनौतिया आज भी विद्यमान     है। परमपरागत रूप से परमरागत उद्योग में जो लोग लगे  हुए है उनके द्वारा निर्मित सामानो को खरीद कर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत किया जाय। स्वमं सहायता समूह  की महिलाये आज क्रान्तिकारी परिवर्तन कर रही है। उन्होने जनपदवासियों से अपील किया कि 3 दिन तक सचालित प्रदर्शनी में अधिक से अधिक लोगो तक प्रचारित करे एवं प्रदर्शनी के सामानो को खरीदे। इस प्रदर्शनी मे रेशम विकास विभाग, बाला जी चौखट, जिला ग्रामोद्योग विभाग, शिवशक्ति ट्रेडर्स, अम्बे स्वयं सहायता समूह जल्लापुर, ज्योतिबा फूले स्वयं सहायता समूह, देवकली वि0 ख0 भदौरा, एलीगेन्ट अप्लायंसेन्स कचहरी रोड, मॉ शायर स्वयं सहायता समूह उतरौली विकास खण्ड रेवतीपुर, जीवन सुरक्षा स्वम सहायता समूह तलवल गाजीपुर, साई महिला स्वयं सहायता समूह इशोपुर विकास खण्ड सादात, नेहरू स्वम सहायता समूह रसुलपुर कोलवर विकास खण्ड देवकली गाजीपुर एवं अन्य वाल हैंिगग से सम्बन्धित स्टाल लगाये गये थे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्त, एल0 डी0 एम0, पूर्व राज्यमंत्री संगीता बलवन्त, पूर्व विधायक कालीचरन राजभर, सरोज कुशवाहा प्रदेश कार्यसमिति क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का   संचालन नेहरू युवा केन्द्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चन्द्र प्रसाद ने किया।

रिपोर्टर संवाददाता  –

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film