माजदा वाहन और ट्रेलर की भीषण टक्कर, 13 लोगों की मौत, टुकड़ों में बंटे शरीर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर जिले में रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि माजदा ट्रक में 50 से ज्यादा लोग सवार होकर छठी कार्यक्रम से लौट रहे थे। इस दौरान माजदा ट्रक और ट्रेलर में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई लोग घायल हो गए हैं। हादसा इतना भीषण था कि कई महिलाओं और बच्चों के शव टुकड़े-टुकड़े हो गए। घटना रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग पर सारागांव के पास हुई।

जानकारी के मुताबिक, रविवार को विधानसभा थाना क्षेत्र के ग्राम चटौद निवासी पुनीत राम साहू के परिजन और रिश्तेदार बाना (बनरसी) छठी कार्यक्रम में गए थे। ये सभी मालवाहक माजदा ट्रक में सवार थे। रात करीब 12 बजे सभी लोग कार्यक्रम से लौट रहे थे। इस दौरान बंगोली गांव के पास वाहन सामने से आ रहे ट्रेलर पर लदे मशीनरी पार्ट के साइड में निकले लोहे से टकरा गया। हादसे के बाद माजदा ट्रक अनियंत्रित होकर ट्रेलर के पीछे आ रहे दूसरे ट्रक से जा टकराया।

13 लोगों की मौके पर मौत

हादसा इतना भीषण था कि 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 12 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कई लोग वाहन में फंस गए, जिन्हें ग्रामीणों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया। हादसे में बच्चे और महिलाएं ट्रक की लोहे की बॉडी से टकरा गए। जिससे उनके शरीर के चिथड़े उड़ गए। घटना के बाद लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन भी पहुंच गया। सभी घायलों को मेकाहारा रेफर किया गया। फिलहाल मेकाहारा में घायलों का इलाज और मृतकों का पोस्टमार्टम जारी है।

रायपुर कलेक्टर पहुंचे अंबेडकर अस्पताल

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह अंबेडकर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। कुछ लोग एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने गए थे। 10 से ज़्यादा लोगों के मरने की खबर है। कई लोग घायल हैं, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। बताया गया कि मरने वालों में 9 महिलाएँ, 2 छोटी बच्चियाँ, 1 युवक और एक 6 महीने की बच्ची शामिल है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film