शिक्षा मंत्री ने गरियाबंद जिले के 6 शिक्षकों को FLN वारियर्स से किया सम्मानित, तीन चरणों की प्रक्रिया के बाद हुआ चयन
मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र से हुआ सम्मानित

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित फाउंडेशन लिटरेसी एंड न्यूमैरेसी एफएलएन एवं फाउंडेशन कार्यक्रम के तहत राज्य स्तरीय FLN सह नवाजतन वॉरियर्स शिक्षक सम्मान 2026 में गरियाबंद जिले के 6 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान 5 अप्रैल को दुर्ग में स्थित खालसा पब्लिक स्कूल में आयोजित समारोह में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के कर कमलो से प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य प्रारंभिक कक्षाओं के बच्चों में शत प्रतिशत समझ के साथ पढ़ने लिखने की क्षमता और बुनियादी गणितीय दक्षता विकसित करना है इसके लिए नवाजतन के 6 बिंदुओं पर कार्य करते हुए प्रदेश भर के प्राथमिक विद्यालयों में विशेष प्रयास किये जा रहे हैं । इस वर्ष सम्मानित शिक्षकों में विकासखंड फिंगेश्वर से संतोष कुमार साहू, प्राथमिक शाला पितईबंद रामलाल बंजारे, प्राथमिक शाला पसौद विकासखंड छुरा से हासीरानी बनर्जी प्राथमिक शाला परसदाखुर्द, सोनिया ध्रुव प्राथमिक शाला देवगांव, गरियाबंद विकासखंड से भारती तिवारी प्राथमिक शाला भिलाई, पद्मजा गुप्ता प्राथमिक शाला कमरपारा शामिल है।
मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र से हुआ सम्मान

इन शिक्षकों का चयन तीन चरणों की प्रक्रिया के तहत किया गया पहले चरण में निर्धारित समय सीमा में गूगल लिंक के माध्यम से जानकारी प्रस्तुत की गई। इसके बाद ऑनलाइन वीडियो कॉल के जरिए बच्चों के भाषा एवं गणितीय स्तर का आंकलन किया गया। अंतिम चरण में शिक्षकों का ऑनलाइन साक्षात्कार लिया गया जिसके आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों का चयन किया गया। सम्मान समारोह में चयनित शिक्षकों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए एफएलएन कार्यक्रम शुरू किया गया है ताकि बच्चे पढ़ने लिखने और बोलने में दक्ष बन सके उन्होंने कहा कि जितनी मजबूत प्रारंभिक शिक्षा होगी बच्चा उतनी ही अधिक तरक्की करेगा। बच्चों की नींव शिक्षकों के हाथ में होती है इसलिए स्कूलों में नए शिक्षण तरीकों और गतिविधि आधारित शिक्षा को अपनाया जा रहा है।साथ ही मंत्री जी ने एफएलएन के तहत शिक्षकों के अनुभवों पर आधारित एक पुस्तिका का विमोचन भी किया।
शिक्षा के लिए तकनीकी प्रयोग
एफएलएन सह नवाजतन वारियर्स शिक्षकों का एक ग्रुप बना हुआ है। इसके अध्यक्ष जलतारे ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि नवाजतन शिक्षण का पेडागाज़ी सामान्य शिक्षण से अलग है। बच्चो को स्वयं से सीखने ,चुनौती स्वीकार करने जिज्ञासा का समाधान तथा तकनीकी प्रयोग इस शिक्षण में किया जाता है। इस दौरान वक्ता गुरमीत सिंह मोबाइल के प्रभाव एवं दुष्प्रभाव पर प्रकाश डाला। वही डीपीआई के पूर्व उपसंचालक आशुतोष चावरे ने बुनियादी शिक्षा को प्रभावशाली बनाने अब तक किए गए उपायों को रेखांकित किया।
इस अवसर पर एस सी ई आरटीई परके कुमार संयुक्त संचालक के एससीईआरटी के ज्वाइन डायरेक्टर के कुमार दुर्ग डीईओ अरविंद मिश्रा ,सुनील मिश्रा एफएलएन प्रभारी शबनम खान उपस्थित रहे। शिक्षकों के इस उपलब्धि पर डीईओ जगजीत सिंह धीर डीएमसी शिवेंद्र शुक्ला जिला सांख्यिकी अधिकारी श्याम चंद्राकर एपीसी मनोज केला विल्सन सर एफएलएन राज्य कोर ग्रुप के सदस्य नीता सार्वा,अनिल अवस्थी पूर्व वॉरियर्स दीपक साहू ओमेश्वरी साहू ने बधाई दी है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r











