7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, भाजपा पार्षद का बेटा गिरफ्तार, चॉकलेट का लालच देकर सुनसान घर में किया दुष्कर्म

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– भाजपा पार्षद के बेटे ने 7 साल की मासूम से दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी नाबालिग को चॉकलेट का लालच देकर सुनसान मकान में ले गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। मामला रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, पीड़िता की मां ने 17 जून को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया था कि 18 अप्रैल की शाम उसकी बेटी दुकान पर गई थी और रोते हुए घर लौटी। पूछने पर बच्ची ने बताया कि आरोपी उसे चॉकलेट का लालच देकर पास के सुनसान घर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। डर और सामाजिक लाज के चलते परिजनों ने घटना की शिकायत देर से दर्ज कराई।

आरोपी गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने आरोपी तेंदुलकर सहिस (24 साल) के खिलाफ धारा 65(2) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी के वार्ड की घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी नगर पालिका में भाजपा की महिला पार्षद का बेटा है। फिलहाल पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

डैम में नहाने गई किशोरी से गैंगरेप, लिफ्ट देने के बहाने तीन नाबालिग सहित चार लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल